Thursday, April 16, 2009
अपने चेहरे को दे नेचुरल लुक
नारी ईष्वर की नायाब रचना हैं, और खूबसूरती ही उसकी पहचान है। अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए सजना-सॅवरना नारी के स्वभाव का एक हिस्सा है। अर्थात् सांैदर्य हीं उसका मुख्य आकर्षण है।वैसे तो संसार की हर नारी स्वभाविक रुप से सुन्दर होती है। किंतु किसी के चेहरे में कुछ कमी भी हों सकती है। इस प्रकार की कमियों को पहचान कर मेक-अप के द्वारा आसानी से छुपाया जा सकता है। तथा साथ हीं अपने चेहरे को और खूबसूरत बनाया जा सकता है। मेक-अप किसी भी नारी की खूबसूरती में चार चाॅद लगा सकता है। यह बदसूरत को खूबसूरत और खूबसूरत को बदसूरत बना सकता है। इसलिए मेक-अप यानि सौदंर्य प्रसाधनोें का उपयोग करने से पहले यह आवष्यक है कि उनके विषय में पूर्ण जानकारी तथा उनके उपयोग का सही तरीका मालूम हों।ऽ मेक-अप तभी अच्छा लगता है, जब वह आप पर लिपा-पुता लगने के बजाय आपको एक नेचुरल लुक दें।ऽ कई बार ऐसा होता है कि आप बडी मेहनत और घंटों समय लगाकर मेक- अप करते है और आपका सारा मेक- अप पसीने में बह जाता है तो ऐसे में आपको मैटप्रुफ मेक- अप करना चाहिए।ऽ अगर आपको पसीना ज्यादा आता हों तो उससे बचने के लिए मेक- अप करते समय चेहरे पर फाउंडेषन कम और फेस पावडर अधिक लगाना चाहिए।ऽ बार- बार फेस पावडर का टचअप दें, इससे आपका चेहरा दिनभर ताजगी भरा दिखई देगा।मेक- अप की बारिकियाॅ जो आपको नेचुरल लुक दे सकती हैः-ऽ महिलाएं मेक-अप करते समय कभी-कभी ज्यादा खूबसूरती के लिए फाउंडेषन, फेष पावडर आदि अपने चेहरे पर बार-बार लगाती है जिससे चेहरे पर मेक-अप की एक मोटी परत नजर आती है जिससे आपका मेक-अप नेचुरल नहीं लगता है। यदि आप मेक-अप करने से पहले अपनी त्वचा पर प्राइमर का उपयोग करते है तथा फिर मेक-अप का उपयोग करते है तो आपका मेक-अप नेचुरल दिखेगा/ लगेगा।ऽ कई बार महिलाए जल्दी- जल्दी में मेक-अप करते समय अपनी आखों की तरफ कम ध्यान देती है। यानि आॅख के नीचे के काले घेरे अलग हीं नजर आते है जिससे आपका मेक-अप किसी काम का नहीं रहता है। इसको छुपाने के लिए उस स्थान पर नेचुरल लाइट आइल फ्रीकंसीलर लगाए। इससे आपके आॅख के नीचे के काले घेरे छुप जाएगें।ऽ लिपस्टिक भी आपके मेक-अप को परफेक्ट लुक देती है। इसलिए मेक-अप करते समय होंठो पर लिपस्टिक लगाना न भूलें। यदि आपके होंठ मोटे हों तो गहरे रंग की लिपस्टिक लगाएं।ऽ कई बार महिलाए मेक-अप तो कर लेती हंै लेकिन उसको सही तरीके से अपने गर्दन के रंग अनुसार मिला नहीं पाती जिससे उसका एक अलग हीं रंग नजर आता है। इस कमी को दूर करने के लिए मेक-अप करते समय मेक-अप स्पंज को गीला कर उस पर एक- दो बूंद फ्री लिक्विड फाउडेषन की डालकर उसे पूरे चेहरे और गर्दन तक सहीं तरिके से घुमाएं। इससे आपका फाउंडेषन और चेहरे का रंग एक सा लगेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment