Saturday, October 17, 2009

तो क्या ये नहीं है लाशो की दीवाली....

यूं तो बताने से कोई फ़ायदा नही....फ़िर भी आपको बता दूं तो कोई हर्ज नहीं है तुम चाहो तो सुन लो... नही तो नही....हर बात सुनना कोई फ़र्ज नही....जिये जिसके संग संग.... मरें भी उसी संग....जमाने की ऐसी कोई तर्ज नहीं...साथ है आज जो....वो कल भी रहेगा...ऐसा तो नियम कोई दर्ज नही....यू तो दीपावली सबने मनाई होगी...बड़े धूम-धाम से...त्यौहार ही ऐसा है...चारों तरफ धूम जो मची रहती है...पटाखों की...रंग-बिरंगी फुलझडियों की...जिससे सारा आसमान आज रंग-बिरंगी...चमकदार...अलग-अलग रंगों से जो नहाया रहता है....साथ में मिठाइया भी खाए होगें....घर में रंगोली भी बनाई होगी....अगर यू कहे कि दोस्तो संग खूब मस्ती की तो भला हो भी क्यों न...दिवाली मनाने का दिल....दीवाली यानि दीपों के मेंहदी से सजा घर-आंगन...पटाखों की रौशनी से प्रकाशमान हुआ पूरा आसमान....चारों तरफ खुशियां ही खुशियां....और इस खुशी के ख़ास मौके पर घर का लाड़ला न हो...तो उस ख़शी में कुछ कमी हो जाती है...लेकिन ज़रा सोचिए...और फिर अपने दिल से पुछिएगा....कि अगर किसी घर का इकलौता चिराग इस पावन पर्व पर...उल्लास के पर्व पर....जगमगाते रौशनी में जहां पूरा देश ही दुल्हन की तरह सजा है....वही किसी घर का रौशन इस रौशनी के पर्व पर...घर को रौशन करने के बजाय अधियारी की आगोश में चला गया...वही जहां रायपुर में इस साल दीवाली में लगभग ४ करोड़ के फूटे पटाखों के आवाज की गूंज भी उस रौशन को उस नींद से जगाने में सफल नहीं हो पायेगा....तो आप ही बताईए की उस घर की दीवाली कैसे मनी होगी...शायद इसका अंदाजा आप ख़ुद लगा सकते है...हम आपको बताना चाहेगें की उसकी मृत्यु ऐसी बेवजह दुर्घटना में हुई जिसको सुन कर आप भी आहत हो जायेंगे... दंग भी रह जायेंगे...उस रौशन की जान अपनी प्यारी....मुहबोली बहन को बचाने में गई...जो उसके धुले हुए कपड़ो को सुखाने के लिए छत पर बधे रेंगनी (तार या रस्सी की डोरी ) जिस पर कपड़े डालने के लिए गई थी...और होना क्या था...तार में करंट थी और उसे अपने तपेट में ले लिया...जैसे ही उसका भाई उसको बताने के लिए गया वो भी उसकी चपेट में आ गया और दोनों की मृत्यु उस घटना स्थल पर ही हो गई....वक्त का यही फरमान जो था...उसे और उसके भाई को यमराज जी के हाथो सौपने का...उन्हें सौपने का जिम्मा जो ले लिया था...रौशनी के इस प्रकाश पर्व पर...
तो क्या ये नहीं है लाशो की दीवाली....

No comments: